Tuesday, February 4, 2025

4 फरवरी

4 फरवरी 
विश्व कैंसर दिवस 
World Cancer Day 
विश्व कैंसर दिवस हर साल 4 फरवरी को मनाया जाता है और इसका मुख्य उद्देश्य है दुनिया भर में कैंसर के बारे में जागरूकता बढ़ाना लोगों को शिक्षित करना और इस बीमारी के खिलाफ लड़ाई में एकजुट होना। यह दिन कैंसर से प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के लिए समर्थन और एकजुटता का प्रतीक है। विश्व कैंसर दिवस की शुरुआत 4 फरवरी 2000 को हुई थी। इसकी स्थापना यूनियन फॉर इंटरनेशनल कैंसर कंट्रोल (UICC) ने की थी, जो कैंसर के खिलाफ लड़ाई में अग्रणी अंतरराष्ट्रीय संगठन है। UICC ने इस दिवस को मनाने का फैसला इसलिए किया ताकि दुनिया भर में कैंसर के बारे में जागरूकता फैलाई जा सके और इस बीमारी से निपटने के लिए वैश्विक स्तर पर एकजुटता दिखाई जा सके। 4 फरवरी 2000 को पेरिस में 'वर्ल्ड समिट अगेंस्ट कैंसर' कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस आयोजन को करने वाले अंतर्राष्ट्रीय कैंसर नियंत्रण संघ (UICC) का कहना था कि साल में एक दिन ऐसा होना चाहिए, जब दुनिया के हर कोने में कैंसर की रोकथाम, कैंसर के लक्षणों की पहचान और इलाज के प्रति जागरूकता लाने एक दिन होना चाहिए। UICC की शुरुआत के बाद हर साल 4 फरवरी वर्ल्ड कैंसर डे मनाया जाता है। इस दिन स्कूल, गैर सरकारी संगठन, अस्पतालों में कैंप लगाए जाते हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक किया जा सके।

अंतर्राष्ट्रीय मानव बंधुत्व दिवस
अंतर्राष्ट्रीय मानव बंधुत्व दिवस 4 फरवरी को विश्व स्तर पर मनाया जाता है. अंतर्राष्ट्रीय मानव बंधुत्व दिवस का उद्देश्य विभिन्न संस्कृतियों और धर्मों, या मान्यताओं और सहिष्णुता को बढ़ावा देने के बारे में जागरूकता बढ़ाने के महत्व को रेखांकित करना है. इसका उद्देश्य लोगों को शिक्षित करना भी है कि सहिष्णुता, बहुलवादी परंपरा, आपसी सम्मान तथा धर्मों और विश्वासों की विविधता मानव बंधुत्व को बढ़ावा देती है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा यह दिवस पहली बार 2021 में मनाया गया था।यह दिवस विभिन्न धार्मिक समूहों के बीच संवाद के साथ-साथ सभी मनुष्यों द्वारा साझा किए गए सामान्य मूल्यों की बढ़ती समझ को बढ़ावा देता है। संयुक्त राष्ट्र का मानना है कि विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक समूहों के बीच सहिष्णुता और सम्मान शांति, स्थिरता और समझ का वातावरण बनाने में मदद कर सकता है।(विविध स्रोत)

No comments: