Monday, July 7, 2025

7 जुलाई


7 जुलाई 

विश्व चॉकलेट  दिवस
विश्व चॉकलेट दिवस पहली बार वर्ष 2009 में मनाया गया था। हालाँकि, कुछ लोगों का यह भी मानना है कि 7 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चॉकलेट दिवस के रूप में मनाना तब शुरू हुआ जब चॉकलेट को पहली बार 1550 में यूरोप में पेश किया गया था। यह दिन 7 जुलाई को मनाया जाता है क्योंकि चॉकलेट पहली बार 1550 में 7 जुलाई को यूरोप में लाई गई थी। पहला विश्व चॉकलेट दिवस 2009 में मनाया गया था। चॉकलेट का इतिहास करीब 2,500 साल पुराना है। एज़्टेक लोगों को अपनी नई खोजी गई लिक्विड चॉकलेट इतनी पसंद थी कि उन्हें लगता था कि ज्ञान के देवता, क्वेटज़ालकोटल ने उन्हें यह चॉकलेट दी है। कोको के बीज मुद्रा के रूप में भी काम करते थे।

वैश्विक क्षमा दिवस

वैश्विक क्षमा दिवस हर साल 7 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन की शुरुआत 1990 के दशक में हुई थी। इसे सबसे पहले कनाडा में राष्ट्रीय क्षमा दिवस के रूप में मनाया गया था। बाद में, इसकी अहमियत को देखते हुए इसे वैश्विक स्तर पर मान्यता मिली और इसका नाम बदलकर वैश्विक क्षमा दिवस कर दिया गया।इसकी नींव क्रिश्चियन एम्बेसी ऑफ क्राइस्ट्स एम्बेसडर्स (CECA) नामक संगठन ने रखी थी। उनका मकसद था कि लोग अपने बीच की कड़वाहट को खत्म करें और माफी के जरिए शांति को बढ़ावा दें। शुरुआत में ये दिन धार्मिक आधार पर मनाया जाता था, लेकिन धीरे-धीरे ये एक गैर-धार्मिक, वैश्विक आयोजन बन गया, जो हर धर्म और संस्कृति के लोगों को जोड़ता है। 7 जुलाई को इसलिए चुना गया क्योंकि ये तारीख एक तटस्थ दिन है, जो किसी बड़े धार्मिक या राष्ट्रीय उत्सव से नहीं टकराती। इससे दुनिया भर के लोग इसे अपने तरीके से मना सकते हैं।
 ये दिन हमें सिखाता है कि माफी मांगना और माफ करना कितना जरूरी है। चाहे वो छोटी सी गलतफहमी हो या कोई बड़ा झगड़ा, माफी का एक शब्द दिलों को जोड़ सकता है और रिश्तों में नई जान डाल सकता है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में, जहां लोग एक-दूसरे से जल्दी नाराज हो जाते हैं, ये दिन हमें रुककर सोचने का मौका देता है कि शायद एक सॉरी या एक माफ कर दो कहकर हम अपनी जिंदगी को और खूबसूरत बना सकते हैं।

विश्व किस्वाहिली भाषा दिवस

यूनेस्को के सदस्य देशों के नेतृत्व में एक घोषणा के बाद से हर साल 7 जुलाई को विश्व किस्वाहिली दिवस के रूप में मनाया जाता है। किस्वाहिली अफ्रीका में सबसे व्यापक रूप से बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है और उप-सहारा अफ्रीका में सबसे व्यापक भाषा है।
वर्ष 2022 में इस दिन का पहला पर्व मनाया गया।
इसकी घोषणा 23 नवंबर 2021 में पेरिस में अपने 41वें सत्र में यूनेस्को के आम सम्मेलन में हुई। इसका उद्देश्य शांति और बहुसंस्कृतिवाद को बढ़ावा देना है।
संयुक्त राष्ट्र ने 1950 के दशक में संयुक्त राष्ट्र रेडियो की किस्वाहिली भाषा इकाई की स्थापना की।


No comments: