6 जुलाई
विश्व ग्रामीण विकास दिवस
विश्व ग्रामीण विकास दिवस हर साल 6 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के विकास, गरीबी उन्मूलन और वहां के लोगों के जीवन स्तर को ऊँचा उठाने पर ध्यान केंद्रित करना है। संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा घोषित यह दिवस, 2030 तक सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) की प्राप्ति में गांवों की निर्णायक भूमिका को मान्यता देता है। भारत में यह दिन विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि यहां के गांव केवल भूगोलिक इकाइयां नहीं, बल्कि आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के केंद्र हैं। जैसे-जैसे भारत शहरी-ग्रामीण खाई को पाट रहा है, वैसे-वैसे गांव नवाचार, नेतृत्व और स्थायी समाधान का आधार बनते जा रहे हैं। यह दिवस इसी परिवर्तन की एक वैश्विक स्वीकृति है। पहला विश्व ग्रामीण विकास दिवस 2025 में मनाया गया। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने सितंबर 2024 में अपने 78वें सत्र में इसके संबंध में प्रस्ताव को अंगीकार किया।
विश्व जूनोसिस दिवस
विश्व जूनोसिस दिवस हर साल 6 जुलाई को मनाया जाता है। यह दिन जूनोसिस यानी जानवरों से इंसानों में फैलने वाली बीमारियों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए महत्वपूर्ण है। रैबीज़, बर्ड फ्लू, स्वाइन फ्लू जैसी बीमारियाँ जूनोटिक संक्रमण के उदाहरण हैं, जो इंसानी जीवन के लिए खतरनाक हो सकती हैं। 6 जुलाई 1885 को लुई पाश्चर ने पहला रैबीज़ टीका सफलतापूर्वक लगाया था, इसलिए इस दिन को उनकी याद में मनाया जाता है। विश्व जूनोसिस दिवस का उद्देश्य स्वच्छता, टीकाकरण और पशु चिकित्सा सेवाओं पर ध्यान दिलाना है ताकि इन बीमारियों को रोका जा सके।
इंटरनेशनल किसिंग डे
इंटरनेशनल किसिंग डे हर साल 6 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य प्रेम, स्नेह और मानवीय संबंधों में किस के महत्व को दर्शाना है। किस या चुंबन केवल रोमांटिक रिश्तों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह माता-पिता, भाई-बहन और दोस्तों के बीच भी स्नेह का प्रतीक हो सकता है। अंतर्राष्ट्रीय चुंबन दिवस की शुरुआत 2006 में हुई थी। इस दिन की शुरुआत प्रेमियों के बीच होने वाले चुंबन पर ध्यान केंद्रित करने और हमारे समाज में इसके स्थान का जश्न मनाने के लिए की गई थी। माना जाता है कि अंतर्राष्ट्रीय चुम्बन दिवस की प्रेरणा यूनाइटेड किंगडम के राष्ट्रीय चुम्बन दिवस से मिली थी। यह दिन ब्रिटेन में इतना लोकप्रिय था और कई ब्रांडों और मशहूर हस्तियों द्वारा प्रायोजित था, कि 2000 के दशक के प्रारंभ में यह पूरे विश्व में फैल गया और एक अंतर्राष्ट्रीय उत्सव बन गया। इस दिन की शुरुआत प्यार और रोमांटिक चुंबन का जश्न मनाने के लिए एक साधारण दिन के रूप में हुई थी। हालाँकि, अब यह याद दिलाता है कि एक साधारण चुंबन भी प्यार और देखभाल का प्रतीक है।
No comments:
Post a Comment