Sunday, June 8, 2025

9 जून


9 जून 
विश्व प्रत्यायन दिवस 

 9 जून को विश्व प्रत्यायन दिवस (World Accreditation Day) मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य गुणवत्ता, सुरक्षा, और मानकों के प्रति वैश्विक जागरूकता बढ़ाना है। प्रत्यायन का अर्थ है – किसी संस्था, प्रयोगशाला या सेवा प्रदाता की क्षमता और गुणवत्ता को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार प्रमाणित करना। इसकी स्थापना अंतर्राष्ट्रीय प्रत्यायन फोरम (IAF) और अंतर्राष्ट्रीय प्रयोगशाला प्रत्यायन सहयोग (ILAC) के द्वारा संयुक्त रूप से के गई है। इसकी मुख्य भूमिका सतत पोषणीय लक्ष्यों को प्राप्त करना और पर्यावरण, स्वास्थ्य और सुरक्षा की चिंताओं को दूर करना होता है। यह व्यापार को बढ़ावा देने और पर्यावरण, स्वास्थ्य और सुरक्षा चिंताओं को दूर करने उद्देश्यों को पूरा करने जैसे उद्देश्यों की भी पूर्ति करता है। विश्व प्रत्यायन दिवस (World Accreditation Day in Hindi) को पहली बार 2007 में अंतर्राष्ट्रीय पहली बार 9 जून 2008 को मनाया गया था। इसकी स्थापना अंतर्राष्ट्रीय प्रत्यायन फोरम, और अंतर्राष्ट्रीय प्रत्यायन सहयोग दोनों की संयुक्त महासभा की ओर से किया गया था। इस दिवस को मनाने के पीछे का उद्देश्य सतत पोषणीय विकास को सहयोग प्रदान करना और देश में व्यापार को सहयोग प्रदान करना होता है। यह स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों को सुलझाने का भी कार्य करता है। 

कोरल ट्रायंगल डे

कोरल ट्रायंगल डे हर वर्ष 9 जून को मनाया जाता है। यह दिन कोरल ट्रायंगल क्षेत्र की जैवविविधता और समुद्री संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। कोरल ट्रायंगल एक समुद्री क्षेत्र है जो इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, पापुआ न्यू गिनी, तिमोर-लेस्ते और सोलोमन द्वीपों तक फैला हुआ है। इसे “समुद्र का अमेज़न” कहा जाता है क्योंकि यहाँ विश्व की 75% से अधिक मूंगे की प्रजातियाँ और हजारों समुद्री प्रजातियाँ पाई जाती हैं। इस दिन को पर्यावरण प्रेमी, वैज्ञानिक, समुदाय और सरकारें मिलकर समुद्री जीवन को बचाने और प्लास्टिक प्रदूषण, अति-मछली पकड़ने व जलवायु परिवर्तन जैसे खतरों से निपटने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मनाते हैं। यह दिन हमें प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर जीने का संदेश देता है।

आदिवासियों के महानायक बिरसा मुंडा का शहीद दिवस

आदिवासियों के भगवान बिरसा मुंडा का आज ही के दिन साल 1900 में रांची की जेल में निधन हो गया था. बिरसा मुंडा की उम्र भले ही छोटी थी, लेकिन कम उम्र में ही वे आदिवासियों के भगवान बन गए थे. 1895 में बिरसा ने अंग्रेजों द्वारा लागू की गई जमींदारी और राजस्व-व्यवस्था के खिलाफ लड़ाई छेड़ी. बिरसा ने सूदखोर महाजनों के खिलाफ भी बगावत की. बिरसा पूर्वी भारत में झारखंड के छोटानागपुर में मुंडा जनजाति से थे। उन्होंने ब्रिटिश शासन, ब्रिटिश प्रायोजित जमींदारी और अपने साथी आदिवासियों द्वारा झेले जा रहे शोषण और अन्याय के खिलाफ विद्रोह के साथ-साथ धार्मिक पुनरुत्थानवादी आंदोलन का नेतृत्व किया।
बिरसा अब्बा, जैसा कि उनके अनुयायी उन्हें प्यार से पुकारते थे, को गिरफ्तार कर रांची जेल भेज दिया गया। कथित तौर पर खून की उल्टी से उनकी मृत्यु हो गई। अफ़वाहें हैं कि उन्हें ज़हर दिया गया था। आज उस जेल को बिरसा मुंडा जेल के नाम से जाना जाता है।

डॉनल्ड डक दिवस 

मिकी माउस के बाद डिज्नी का दूसरा सबसे चर्चित कार्टून कैरेक्टर डोनाल्ड डक 9 जून 1934 को पहली बार दर्शकों के सामने आया था. साल 1934 में डिज्नी ने ‘द वाइज लिटिल हेन’ नाम से एनिमेटेड फिल्म रिलीज की थी, इसी फिल्म में डोनाल्ड डक को पहली बार दर्शकों ने देखा था. क्लारेंस नैश ने डोनाल्ड डक को अपनी आवाज दी थी. मिकी माउस के बाद डोनाल्ड डक को डिज्नी का सबसे सफल कार्टून कैरेक्टर माना जाता है.


अंतर्राष्ट्रीय अभिलेखागार दिवस

9 जून को अंतर्राष्ट्रीय अभिलेखागार दिवस (International Archives Day) के रूप में मनाया जाता है। यह दिन अभिलेखों और अभिलेखागारों के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित है, जो ऐतिहासिक रिकॉर्ड और दस्तावेजों का संरक्षण करते हैं। यह दिन 1948 में अंतर्राष्ट्रीय अभिलेखागार परिषद (ICA) की स्थापना की तिथि के साथ जुड़ा हुआ है। यह दिन अभिलेखागारों के महत्व को रेखांकित करता है, जो अतीत के दस्तावेज़ों और जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। अंतर्राष्ट्रीय अभिलेखागार दिवस की शुरुआत 2007 में हुई थी जब ICA ने इस दिन को आधिकारिक तौर पर अभिलेखागार दिवस के रूप में घोषित किया था।
यह तिथि 1948 में ICA की स्थापना की तारीख के साथ मेल खाती है, जो यूनेस्को के तत्वावधान में हुई थी। वियना में 2004 में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कांग्रेस में , उपस्थित 2,000 प्रतिभागियों ने एक प्रस्ताव पारित किया जिसमें अनुरोध किया गया कि संयुक्त राष्ट्र (यूएन) अभिलेखों के महत्व और मूल्य को चिह्नित करने के लिए एक विशिष्ट दिन निर्धारित करे। वर्ष 2005 में, संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने पेरिस, फ्रांस में आयोजित अपने महाधिवेशन के 33वें सत्र के दौरान 27 अक्टूबर को विश्व दृश्य-श्रव्य विरासत दिवस (WDAH) घोषित किया था । WDAH तत्काल उपाय करने की आवश्यकता के बारे में जागरूकता फैलाने और हमारी साझा विरासत और स्मृति के हिस्से के रूप में दृश्य-श्रव्य दस्तावेजों के महत्व को स्वीकार करने का अवसर प्रदान करता है। हालाँकि, दृश्य-श्रव्य दस्तावेज हमारी दस्तावेजी विरासत का केवल एक अपेक्षाकृत छोटा हिस्सा हैं, जो अंतरराष्ट्रीय ध्यान देने योग्य हैं। 2007 की ICA वार्षिक आम बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 9 जून को अंतर्राष्ट्रीय अभिलेखागार दिवस (IAD) के रूप में मनाया जाएगा। यह तिथि 1948 में उस दिन की याद में चुनी गई थी जिस दिन यूनेस्को के तत्वावधान में ICA की स्थापना की गई थी। 

No comments: