22 अप्रैल
पृथ्वी दिवस
अर्थ डे यानी पृथ्वी दिवस हर साल 22 अप्रैल को मनाया जाता है। इसे इंटरनेशनल मदर अर्थ डे (International Mother Earth Day) के नाम से भी जाना जाता है। यह दिन पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इसके साथ ही हर व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण के प्रति सचेत करने और पृथ्वी की सुरक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध करने के लिए इस दिन प्रयास किया जाता है। 1969 में यूनेस्को सम्मेलन में पहली बार शांति कार्यकर्ता जॉन मैककोनेल (John McConnell) ने पृथ्वी दिवस को मनाने का प्रस्ताव रखा था। पहले इस दिन को सेलिब्रेट करने का मकसद अर्थ को सम्मान देना था। सबसे पहली बार 22 अप्रैल, 1970 को संयुक्त राज्य अमेरिका में पृथ्वी दिवस मनाया गया। इसके बाद डेनिस हेस (Denis Hayes ) ने 1990 में विश्व स्तर पर इसे मनाए जाने का प्रस्ताव रखा। इसमें 141 देशों ने भागीदारी की। 2016 में पृथ्वी दिवस को जलवायु संरक्षण के लिए समर्पित कर दिया गया।
No comments:
Post a Comment