13 अगस्त
विश्व अंगदान दिवस
विश्व अंगदान दिवस प्रतिवर्ष 13 अगस्त को मनाया जाता है। जिसका उद्देश्य लोगों को अंगदान के प्रति जागरुक करना और प्रेरित करना है। अंगदान दिवस दुनिया भर में अंग दान के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देने और लोगों को इसके प्रति प्रेरित करने के लिए मनाया जाता है। रोनाल्ड ली हेरिक अंगदान करने वाले पहले व्यक्ति थे। 1954 में, उन्होंने अपनी किडनी अपने जुड़वां भाई को दान कर दी, और डॉ. जोसेफ मरे ही वह डॉक्टर थे जिन्होंने इस सफल अंग प्रत्यारोपण प्रक्रिया को अंजाम दिया। बाद में, 1990 में, अंग प्रत्यारोपण में प्रगति लाने के लिए उन्हें फिजियोलॉजी और मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार दिया गया। 13 अगस्त को विश्व अंगदान दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत 2000 के दशक में हुई थी।
यह दिन 1954 में हुए पहले सफल किडनी प्रत्यारोपण की याद में मनाया जाता है। अंगदान की पहल के संबंध में, दुनिया के विभिन्न हिस्से अपनी परिस्थितियों और क्षमता के आधार पर अंगदान के प्रति जागरूकता और महत्व को समझते हैं। भारत में, अंगदान को बढ़ावा देने के लिए, 27 नवंबर को राष्ट्रीय अंग दिवस मनाया जाता है, जिसकी शुरुआत 2010 में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (NOTTO) द्वारा की गई थी। बाद में इसे बदलकर 3 अगस्त कर दिया गया।
अंतर्राष्ट्रीय बाएं हाथ दिवस
अंतर्राष्ट्रीय बाएं हाथ दिवस हर साल 13 अगस्त को मनाया जाता है। यह दिन विशेष रूप से उन लोगों के लिए समर्पित है जो बाएँ हाथ से कार्य करते हैं। दुनिया की कुल आबादी का लगभग 10% हिस्सा बाएँ हाथ का उपयोग करता है, और यह दिन उनके अधिकारों, चुनौतियों और अनोखी क्षमताओं के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है। यह दिन बाएं हाथ से काम करने वाले लोगों की विशेषताओं और उनकी समस्याओं को उजागर करने के लिए समर्पित है, 1992 में इसकी शुरुआत हुई थी, जब Lefthanders International ने इसे स्थापित किया, इस दिन का मुख्य उद्देश्य बाएं हाथ से काम करने वाले लोगों की विशिष्ट आवश्यकताओं को पहचानना और समाज में जागरूकता बढ़ाना है।
No comments:
Post a Comment